ब्रेकिंग न्यूज़, काशी दीप क्राइम न्यूज़ मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में सोनभद्र से मरीज लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस के ऊपर गिट्टी लदा ट्रक पलटने से दो महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई । दो अन्य की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है हादसा उस वक्त हुआ जब एंबुलेंस ट्रक को ओवर टेक कर रही थी।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छातो त्रिमुहानी के पास हादसा हुआ। सोनभद्र से आ रहा ट्रक एंबुलेंस के द्वारा ओवरटेक किया जा रहा था । इसी दौरान गिट्टी लदा हाइवा पलट गया। जिससे मौके पर चार की मौत हो गई । दो घायल हो गए । सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर के द्वारा चार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में सूरज बली खरवार पुत्र ज्ञात उम्र 26 वर्ष निवास कन्हरा थाना ओबरा सोनभद्र, हीरावती देवी पत्नी कौशल खरवार उम्र 25 वर्ष कन्हरा थाना ओबरा सोनभद्र, मालती देवी पत्नी जगवान उम्र 25 वर्ष निवास जुगैल कोठी थाना जुगेल सोनभद्र एवं रामू पुत्र अज्ञात शामिल हैं। दो का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।महिला को डिलवरी के लिए निजी एंबुलेंस से अस्पताल जा रहे थे। जिसमें मां बेटी की मौत हो गई। पति को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर सीओ चुनार मंजरी राव, उप जिलाधिकारी तहसीलदार अहरौरा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौजूद हैं। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं। बाईट राजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी, चुनार, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें