Top News

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से नगर कस्बा में बढ़ी चौकसी जमानियां। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ कस्बा बाजार सहित मोहल्ला लोदीपुर एनएच 24 सड़क होते पांडेय मोड़ तक पैदल गश्त किया।बताया जाता है। की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को गोलियों से मारकर मौत के घाट उतरा दिया। दर्दनाक घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। नगर कस्बा में शाम के समय पुलिस द्वारा गश्त किया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जिले में बढ़ी चौकसी रही। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए। आतंकी हमले को लेकर पुलिस पूरा दिन सतर्क हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बाजारों सहित मोहल्ला में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। पुलिस बल भी संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमणशील रही। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि आतंकवादी घटना व गुरुवार की शाम पैदल गश्त किया गया। शुक्रवार को होने वाली जुम्मे की नमाज के मद्देनजर कस्बा बाजार सहित लोदीपुर पांडेय मोड़ तक पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई। पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा निरंतर गश्त व निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनसहयोग व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन से अपील की जाती है कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने