Top News

*माँ अन्नपूर्णा के चरणों में समर्पित दीपों की ज्योति, अन्न से भरे भंडार और मन से मिटे संताप*

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
*वाराणसी:* काशी वो नगरी है, जहाँ देव भी दीवाली मनाते हैं। उसी दिव्य परंपरा की झलक सोमवार की सांयकाल मां अन्नपूर्णा मंदिर में देखने को मिली, जब मां के गर्भगृह में दीप जलाकर माता को नमन किया गया।
दीपों की जगमगाहट से मंदिर परिसर आलोकित हो उठा। भक्तों ने माता से प्रार्थना की कि काशी में कभी अन्न का अभाव न हो, हर घर में अन्न के भंडार भरे रहें और हर मन के संताप मिट जाएं।
इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रदीप श्रीवास्तव, पप्पू जी ,शुभम सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने