वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी काशी दीप विजन -- राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को विद्यार्थियों के कैंपस प्लेसमेंट के दौरान त्रिवेणी आलमारी प्राइवेट लिमिटेड में पांच छात्रों को असिस्टेंट सेल्स मैनेजर पद(सालाना पैकेज 11.25/लाख रुपए) पर नियुक्त किया गया। राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट संस्थान अपनी इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहा है। चयनित किये गये विद्यार्थियों मे शिवम कुमार, हिमांशु सिंह, श्वेतांक मिश्रा, कृष्णा सिंह मौर्य, शौतिक कुमार आदि के नाम शामिल हैं। छात्रों के लगन और संस्थान के उपलब्धि को देखते हुए संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमन गुप्ता ने सभी चयनित विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया और आगामी कॉर्पोरेट कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने और विद्यार्थियों को कारपोरेट जगत में कैरियर की शुरुआत करने का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने के लिए त्रिवेणी अलमारी प्राइवेट लिमिटेड की पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया
एक टिप्पणी भेजें