Top News

गंगा नदी पर स्थित करीब एक किलोमीटर लंबे धरम्मरपुर गंगा सेतु की रेलिंग के दोनों तरफ सुरक्षा के लिहाज से लोहे की जाली लगाने का कार्य पिछले ढाई माह से ठप पड़ा है।

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानिया। क्षेत्र में गंगा नदी पर स्थित करीब एक किलोमीटर लंबे धरम्मरपुर गंगा सेतु की रेलिंग के दोनों तरफ सुरक्षा के लिहाज से लोहे की जाली लगाने का कार्य पिछले ढाई माह से ठप पड़ा है। लोक निर्माण विभाग‚ सीडी-1 की ओर से करीब 25 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे इस कार्य में हो रही देरी विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जिस कार्य को महज एक माह में पूरा किया जाना था, वह छह माह बीतने के बाद भी अधूरा पड़ा है। स्थानीय निवासी उमेश, दीनदयाल, रामनरेश, उदित, शंभू, निराले, जीउत और काशी आदि का कहना है कि सेतु के दोनों ओर ऊंची और मजबूत लोहे की जाली लगाने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और नदी में कूदने जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब शासन ने बजट स्वीकृत कर धनराशि जारी कर दी है, तो काम को बीच में क्यों छोड़ा गया? ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा से जुड़े इस अहम कार्य में लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दिन-रात इस पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग को किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना तत्काल काम पूरा कराना चाहिए। गौरतलब है कि करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से बने इस सेतु की आधारशिला वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने रखी थी और वर्ष 2018 में इसे आवागमन के लिए खोला गया था। सेतु पर सुरक्षा जाली लगाने के लिए शासन ने मार्च 2026 में 25 लाख रुपये की मंजूरी दी थी, जिसके बाद अप्रैल में काम शुरू हुआ था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग‚ सीडी-1 के अवर अभियंता संदीप ने बताया कि मजदूरों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराकर जल्द ही शेष कार्य पूरा करा लिया जाएगा 

Post a Comment

और नया पुराने