Top News

ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव की मिली भगत से विकास योजना में मिली भारी धनराशि को कोरे कागजात पर विकास कार्य दिखाकर अवैध ढंग हड़प लिया गया। जमानियां। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरूईन ग्राम प्रधान एवं प्रतिनिधि के द्वारा सचिव लोगों के द्वारा खूब धनउगाही करने का आरोप लगाया गया। तथा इसकी शिकायत i.G.R.S के माध्यम से उपजिलाधिकारी, विकास खंड अधिकारी, जनसूचना अधिकारी, जिलाधिकारी से जांच कराने मांग की गई। लेकिन इतनी भारी धन उगाही के बाद भी संबंधित अधिकारी जांच कराना नहीं चाह रहे है। उच्चाधिकारियों प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग करने वाले पंकज उपाध्याय सहित इत्यादि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बरूईन गांव के अंतर्गत पश्चिम दिशा एन एच 24 से सटे जो मुख्य द्वार का मरम्मत का कार्य कराया गया है। उस कार्य में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत सचिव की मिली भगत से भारी धनउगाही किया गया है। इसके साथ मुख्य द्वार का मरम्मत व सुंदरीकरण कार्य कराने के लिए विकास खंड विभाग के कार्य योजना में सम्मिलित करके अनुमानित लागत दस लाख दिखाकर भारी धनउगाही करने का आरोप लगाया गया। जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में विधायक निधि से कराया गया था। यह भी बताया कि मुख्य द्वार का मरम्मत व सुंदरीकरण के नाम पर धन उगाही किया गया है। यह भी बताया कि ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि सीसी कार्य दिखाकर अवैध ढंग से लाखों की धनराशि की उगाही किया गया है। इस तरह की कार्य कार्य कोरेकागजात पर दिखाकर विकास कार्य में मिलने वाली धनराशि को लूटने में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि के द्वारा किया गया है। लेकिन पंकज उपाध्याय के द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए। प्रार्थना पत्र पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्राम प्रधान और उनके पति प्रतिनिधि के द्वारा विकास कार्य को ठेंगा दिखाया गया है। क्योंकि ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा 2021,2022, तक के बीच में कार्य किया है। उसमें भारी अनियमितता के साथ खुलकर धनराशि की बंदर बांट किया गया है। गली, हैंड पंप, पानी निकास, कुआं इत्यादि स्थानों पर किसी तरह की कोई कार्य नहीं हुआ है। इस बाबत ज्वाइंट विकास खंड अधिकारी राकेश कुमार दीपक ने बताया कि अभी मुझे चार्ज नहीं मिला है। चार्ज मिलने पर विभागीय स्तर पर जांच के लिए कार्यवाही किया जाएगा। जो भी सही गलत मिलेगा उसपर कार्यवाही की जाएगी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने