वाराणसी काशी दीप विजन -यूपी कालेज में महिला उद्यमिता दिवस पर एक वेबिनार का हुआ आयोजन वाराणसी -- उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में महिला उद्यमिता दिवस के अवसर पर बुधवार को एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कालेज के ई-सेल द्वारा इंस्टिट्यूशन्स इन्नोवेशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट जमुना शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता वन्दना रघुवंशी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा राजर्षि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की संयोजक आईपीआर कोआर्डिनेटर व विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान अलका रानी गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप सेल के बारे में जानकारी व उनके कार्यों की भी की सराहना की। मुख्य अतिथि जमुना शुक्ला ने वित्तीय प्रबंधन, कैरियर निर्माण और महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रेरक विचार रखें। उन्होंने कहा कि आज के समय में डिग्री होना उद्यमिता के लिए बहुत आवश्यक नहीं है। उन्होंने महिलाओं का भारतीय उद्यमिता में योगदान, नेतृत्व क्षमता, जोखिम लेने के अवसर, व कुशल उद्यमी बनने की विभिन्न बिंदुओं पर गहराई से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि वन्दना रघुवंशी ने महिलाओं की सामाजिक भूमिका नेतृत्व कौशल और उद्यमिता के सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं उद्यमशीलता में सटीक मार्गदर्शन बैंकों की नीतियों के बारे में विशेष जागरूकता की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विशेषज्ञों के बीच संवाद हुआ जिसमें अनुज सिंह, दीक्षा सिंह, श्रेया दुबे, खुशी सिंह आदि ने कई दुविधाओं का निराकरण प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता रसायन विभाग ने अपनी प्रेरणादाई टिप्पणियों के साथ वेबिनार का समापन किया। उन्होंने देश में प्रेरणादाई महिला उद्यमियों के कई उदाहरण दिए जो छात्र-छात्राओं के लिए काफी रहा। उन्होंने अतिथियों एवं प्रतिभागियों सहित सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्लेसमेंट सेल की सराहना किया।साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसे नवाचार उन्मुख कार्यक्रमों की निरंतरता बनी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ई-सेल की उपाध्यक्ष प्रत्याशा सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह यूजीसी इंचार्ज प्लेसमेंट संयोजक डॉ सत्य शरण मिश्रा और आईआईसी यूपी कॉलेज के सभी पदाधिकारियों के साथ ई-सेल के सदस्यों व सैकड़ों छात्र- छात्रायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों को ई-प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।- वेबिनार में अपना वक्तव्य देते वक्तागण, फॉरेस्ट पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें