रोहित कुमार एक बार पुनः भारतीय तीरंदाजी टीम में शानदार प्रदर्शन किया काशी दीप विजन जमानियां। रोहित कुमार एक बार पुनः भारतीय तीरंदाजी टीम में शानदार प्रदर्शन किया। सोनीपत के साईं सेंटर में चल रहे भारतीय दल के चुनाव हेतु ट्रायल में जमानिया का रोहित कुमार का चयन होने पर अभिभावकों सहित आसपास के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान तीरंदाज सतीश दुबे ने बताया कि द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के पूर्व प्रशिक्षु रोहित कुमार ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तथा अंतरास्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भी खेल चुके हैं। और पदक विजेता भी रहे हैं। इसके साथ ही द्रोणा तीरंदाजी अकैडमी के पुरातन छात्र भी रहे हैं। रोहित कुमार वर्तमान समय में आईटीबीपी में कार्यरत हैं। और कोलकाता के भारतीय खेल प्राधिकरण उत्कृष्ट केंद्र में अभ्यासरत हैं। तीरंदाज सतीश दुबे ने बताया कि इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी हैं। तीरंदाज खिलाड़ी के लिए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए मंदिरों में पूजन अर्चन तक किया। संस्था प्रमुख सतीश दुबे ने उनके प्रदर्शन को सराहना करते हुए। कहा कि पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है। जिसके चलते जमानिया का तीरंदाज संपूर्ण भारत में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। पूर्व में राष्ट्रीय खेल का पदक विजेता रहे हैं। और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीते हैं। जमानिया में तीरंदाजों की फौज तैयार करने के लिए क्षेत्र के लोगो से अपील भी है। कि इस खेल की लोकप्रियता को देखते हुए। बालक बालिकाओं को खेल के प्रति जागरूक किया जाए। ताकि भविष्य संवारने का काम हम बखूबी निभाएंगे जा सके। फाटक
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें