ACP ट्रैफिक सोमवीर सिंह ने स्कूली बच्चों को सिखाए यातायात नियम, दी यह महत्वपूर्ण सीख वाराणसी काशी दीप विजन नई सड़क स्थित एसीपी ट्रैफिक सोमवीर सिंह सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक ने बच्चों को संबोधित कर महत्वपूर्ण ट्रैफिक नियमों की जानकारी दीयातायात जागरूकता का संदेशकार्यक्रम के दौरान एसीपी ट्रैफिक ने छात्रों को समझाया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करके न सिर्फ वे स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए नियमों का पालन करना कितना आवश्यक है।दिए गए ये महत्वपूर्ण टिप्सकम उम्र में वाहन न चलाएं अवयस्क बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। माता-पिता को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए हेलमेट है जरूरी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें हेलमेट आपके जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है तीन सवारी से बचें: किसी भी दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठनी चाहिए गलत साइड से न चले जल्दबाजी में गलत साइड रॉन्ग साइड से वाहन चलाने से बचें यह दुर्घटना का प्रमुख कारण बन सकता है।स्कूल प्रशासन ने जताई कृतज्ञतास्कूल प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एसीपी ट्रैफिक और यातायात पुलिस का आभार जताया उनका मानना है कि ऐसे प्रयासों से छात्रों में बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति समझ विकसित होगी जिससे सड़क सुरक्षा को बल मिलेगा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने एवं दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना था दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें