Top News

काशी दीप विजन वाराणसी - इग्नू अध्ययन केंद्र के विद्यार्थियों का परिचय सम्मेलन हुआ सम्पन्न वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी में गुरुवार को इग्नू अध्ययन केंद्र 48033 के जुलाई 2025 सत्र के विद्यार्थियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना एवं उन्हें अध्ययन केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। तत्पश्चात अध्ययन केंद्र की समन्वयक एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम संरचना, परीक्षा प्रणाली तथा ऑनलाइन अध्ययन सामग्री की जानकारी दी। इस परिचय सम्मेलन में उपस्थित शिक्षकों एवं सदस्यों ने भी अपने विचार रखें और विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी किया। अंत में महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रशासन प्रोफेसर आभा सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही दूरस्थ शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया। इसका संचालन इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रभारी डा.सरला सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। यह परिचय सभा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक साबित हुई।- छात्राओं का मार्गदर्शन करती प्राचार्य, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने