Top News

काशी दीप विजन,दिल्ली ब्लास्ट के बाद जमानियां में कोतवाली पुलिस सक्रिय वाहन चेकिंग अभियान, कोतवाली पुलिस अलर्टजमानियां। कोतवाली पुलिस एन एच 24 सड़क से आते जाते सभी वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस कर्मियों संग सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान चार पहिया वाहनों की डिग्गी और अन्य हिस्सों की तलाशी ली गई। पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर भी सतर्कता अभियान चलाया। प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। और जिसके बाद कोतवाली पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चेकिंग अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए। कोतवाली पुलिस भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चेकिंग अभियान चलाया। बताया जाता है। कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद जमानियां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व बीती देर रात्रि को रेलवे स्टेशन प्लेट फॉर्म सहित बाजार और उसके आसपास एवं संघन वाहनों की चेकिंग किया गया। इस दौरान ऑटो सहित आते जाते चार पहिया वाहनों की जांच किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत एवं दिल्ली ब्लास्ट घटना को लेकर पूरी तरह सक्रिय होकर अभियान चलाकर जांच किया गया। उक्त मौके पर अश्वनी कुमार सिंह, स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, सिपाही रतन कुमार सरोज, आलोक तिवारी, आयुष कुमार, अभय तिवारी, सुधीर शुक्ला, अनूप राय, दुर्गेश तिवारी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने