पालिका अध्यक्ष ने किसी महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान की जेसीबी मशीन से सफाई कराया। काशी दीप विजनज मानियां। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने महापुरुष जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा स्थापित करने के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित बाउंड्री से सटे महिला पुलिस पिंक बूथ के बगल में खाली स्थान की सफाई कराई है। इस तरह की कार्य से नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ी। प्रतिमाएं सार्वजनिक स्थान पर स्थापित किया जाना हैं। जैसे कि चौराहे, ताकि लोग आसानी से उन्हें देख सकें और महापुरुषों के योगदान को याद कर सकें। इस संबंध में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतिमा लगाने से पहले उस स्थान की सफाई कराया जा रहा है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रतिमा स्थापित करने की जगह साफ और सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रतिमा लगाने का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों के योगदान को सम्मान देना और उनकी यादों को लोगों के मन में बनाए रखना है।ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतिमाएं अक्सर प्रमुख स्थान जैसे चौराहे पर लगाई जाती हैं। ताकि वे आसानी से दिखाई दें और लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकें। नगर पालिका परिषद ने महापुरुष जमदग्नि ऋषि मूर्ति लगाने का निर्णय लिया है। एन एच 24 सड़क पटरी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास बाउंड्री महिला पुलिस पिंक बूथ के बगल में खाली स्थान की सफाई कराया जा रहा है। ताकि नगर पालिका परिषद को जाने वाले और एन एच 24 से आ जा रहे लोग आसानी से देख सकें। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि साफ सफाई और सुंदरीकरण के लिए कार्यों में नियमित कूड़ा-करकट की साफ सफाई एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना शामिल है। और नियमित सफाई व्यवस्था सड़कों की झाड़ू लगाना और घरों से कचरा इकट्ठा करके डंपिंग यार्ड तक पहुंचाना। और सुंदरता और हरियाली बनाए जा रहे पार्कों और सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण के साथ सार्वजनिक स्थानों पर लाइटिंग या पेंटिंग जैसे काम किया जाएगा। उन्होंने जनता को स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों की देखभाल में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना। इसके साथ ही स्वच्छ वातावरण बनाने और बीमारियों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उक्त मौके पर विजय शंकर राय, कम्यूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी, बड़े बाबू विजय शंकर शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें