काशी दीप विजन गाजीपुर ,मौनी बाबा मेले से नाबालिग लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका, एफआईआर दर्ज गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग चोचकपुर मौनी बाबा मेला घूमने गई थी, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंची। पिता ने थाने में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है।जानकारी के मुताबिक दोनों सगी बहने मौनी बाबा का मेला देखने गई थीं। भीड़ के बीच एक बहन अचानक लापता हो गई। बड़ी बहन ने मेला परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दी और फोन पर घरवालों को बताया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक हारकर पिता ने करंडा थाना में तहरीर देकर अपहरण कर लिए जाने और जान को खतरे की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जानकारी कर रही है। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें