Top News

काशीदीप विजन वाराणसी- वन्दे मातरम् की 150 वीं जयन्ती पर नमो घाट पर भाजपा का हुआ भव्य आयोजन वाराणसी --भारतीय जनता पार्टी की ओर से वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रातः नमोघाट वाराणसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कराया गया। इस अवसर पर काशी के गणमान्य नागरिक, साहित्य कार, संगीतकार, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ-साथ हजारों की संख्या में स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र और छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं, वेदपाठी छात्र एक ही रंग के परिधान में सहभागिता कर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सैकड़ों वेदपाठी छात्रों द्वारा भारतीय परिधान में एक साथ शंख बजा कर भारतीय संस्कृति का एहसास कराया गया, जो अत्यंत रोमांचकारी क्षण रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने कहा कि हम लोग आज वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर यहां एकत्रित हुए हैं। वंदे मातरम गीत भारत के सामूहिक चेतना का प्रतीक है। यह 100 शब्दों का गीत जिसे बंकिम चंद्र चटर्जी ने आज ही के दिन 07 नवंबर 1875 को लिखा था और उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंद मठ में जिसको स्थान दिया गया। इस गीत को सबसे पहले नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने 1896 मे इसका गायन किया। उसके बाद हमारे आजादी के दीवाने जो आजादी के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने इस गीत को आत्मसात करके पूरे देश की भावना को जागृत करने का कार्य किया। बाद में यह गीत हमारे देश का राष्ट्रीय गीत बन गया। आज यह केवल एक गीत नहीं है बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभूति है जो धर्म और देश प्रेम को एक सूत्र में बांधता है।भारत के निर्माता ने इस गीत को राष्ट्र की आत्मा‌ का प्रतीक माना जो आज प्रत्येक भारतीय के लिए श्रद्धा और गर्व का‌ बिषय है। सन् 1950 में भारत के संविधान ने इस गीत को राष्ट्रीय गीत की मान्यता दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने वंदे मातरम गीत की वर्तमान समय में प्रासंगिकता के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य लोगों में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री रविंद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, जगदीश पटेल, हंसराज विश्वकर्मा, अरुण पाठक, धर्मेंद्र राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, विद्यासागर राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, राहुल सिंह, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, पंकज चतुर्वेदी, इंजीनियर अशोक यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम कपूर, साधना बेदान्ती, बबलू सेठ, रणंजय सिंह, आत्मा विश्वेश्वर, कुंवरकांत सिंह, रचना अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, अनुराग शर्मा, अशोक जाटव, विवेक पाण्डेय, मधूप सिंह, अवधेश राय, अशोक पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, राहुल श्रीवास्तव, तबस्सुम, सारिका, रिया, अजीता, समर्थ सिंह, कृतिका एवं मीडिया उस प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते अतिथिगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने