Top News

काशी दीप विजन दिनांक:-- 10.11.2025 दिन:-- सोमवार जैतपुरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को फुसलाकर भगाने वाले बाल अपचारी को किया गिरफ्तार वाराणसी --पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में लूट, छिनैती, चैन स्नैचिंग, शराब तस्करी आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष उप निरीक्षक जैतपुरा बृजेश मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपहृता नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष को सोमवार को कैण्ट रेलवे स्टेशन के सामने ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार बाल अपचारी से की गयी पूछताछ में प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा बृजेश कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि कमालपुरा निवासिनी वादिनी द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी 06 नवम्बर को पार्क घूमने गयी फिर देर शाम तक नहीं लौटी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने तत्काल टीम गठित किया और काफी जद्दोजहद के बाद मुखबिर से सूचना मिली कि अपहृता किशोरी एक बाल अपचारी के साथ कैण्ट ओवर ब्रिज के पास खड़ा है।तभी पुलिस ने तत्परता बरतते हुए मौके पर पहुंचकर अपहृता किशोरी को बाल अपचारी के संग कैण्ट रेलवे स्टेशन के सामने ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार बाल अपचारी भा0द0वि0 की धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही हेतु पुलिस संरक्षण में किशोर न्यायालय वाराणसी को सुपुर्द किया गया। अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उप निरीक्षक जैतपुरा बृजेश कुमार मिश्रा, उ0नि0 जितेंद्र यादव, उ0नि0 सौरभ सिंह, उ0नि0 जफर मेहंदी, म0उ0नि0 निधि बाजपेई,का0 सूरज कुमार आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने