काशी दीप विजन वाराणसी- चन्दौली सांसद बीरेंद्र सिंह के दालमण्डी जा रहे काफिले को जिला प्रशासन ने रोकावाराणसी -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा पूर्वांचल की सबसे पुरानी एवं बड़ी व्यावसायिक मंडी दाल मंडी की चौड़ीकरण करने के नाम पर हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी पीड़ा को जानने के लिए सांसद चंदौली की आवासीय कार्यालय टैगोर टाउन कॉलोनी भोजूबीर से निकल रहा था। तभी एडीएम सीटी आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में बैरिकेटिंग कर रास्ता रोक दिया गया।कारण पूछने पर झूठे व तरह तरह के बहानेबाजी बताते हुए ऊपर से निर्देश होने का बहाना बताया जाने लगा। यह बात जब समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पता चला तो देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में पार्टी के लोग इकट्ठा हो गए। करीब एक घंटे तक जिला प्रशासन और सपाइयों के बीच नोक- झोंक व नूरा कुश्ती चलती रही। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिना उचित मुआवजा दिए एवं बिना दुकानदारों को पुनर्स्थापित किये सड़क चौड़ीकरण करना अलोकतांत्रिक है। हम लोगों को लगातार वहां के व्यापारियों द्वारा बुलाया जा रहा है। इसलिए हम लोग वहां जा रहे थे।अगर आपको ज्यादा दिक्कत है तो कि वहां भीड़ ना हो तो सिर्फ पांच लोगों के साथ दालमण्डी जाने की अनुमति दे दीजिए या खुद आप लोग हमारे साथ चलिए। लेकिन जिला प्रशासन उस पर भी तैयार नहीं हुआ। इस पर नाराजगी जताते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं अब यही धरने पर बैठ रहा हूं। आप लोग हम लोगों को गिरफ्तार करिए। जिला प्रशासन द्वारा दो दिन बाद दाल मण्डी जाने की बात कही गयी। जिस पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और एडीएम सिटी आलोक वर्मा के बीच तय हुआ कि 10 नवंबर को सपा प्रतिनिधिमंडल दाल मण्डी जाएगा। तब तक किसी भी प्रकार का तोड़फोड़ हो या व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। सचिन प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, जिला अध्यक्ष चंदौली सत्यनारायण राजभर, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, डॉ राम बालक पटेल, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, विष्णु शर्मा, संजय मिश्रा, अनवारूल हक अंसारी, नफीस अहमद, दिलशाद अहमद, ओपी पटेल, धर्मेंद्र कन्नौजिया, गुलशेर, सुदामा यादव, रामजन्म यादव, दया शंकर सिंह, हृदय नारायण सिंह, सुभाष सिंह, व सतीश सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।फोटो -03-सांसद वीरेन्द्र सिंह से वार्ता करते एडीएम सीटी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें