वाराणसी काशी दीप विजन -- मेले में अश्लील इशारे करने वाले मनचले को सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार वाराणसी -- मिशन शक्ति 5.0 व पवित्र दुर्गा पूजा मेले के दृष्टिगत लड़कियों, महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करने, अश्लील गाना सुनाने व छेड़छाड़ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा बुधवार को अश्लील इशारे करने वाले अभियुक्त को भारत सेवा आश्रम संघ स्थित पंडाल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम कमल अग्रहरि पुत्र गया प्रसाद मूल निवासी पिपर गांव हड़ौड़ा बाजार थाना धनपतगंज जनपद सुल्तानपुर हाल पता जद्दूमण्डी स्थित चमरू के किराए का मकान सोनिया पानी टंकी अंतर्गत थाना सिगरा बताया गया। अभियुक्त को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि एंटी रोमियो टीम प्रभारी थाना सिगरा महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी अपने टीम के साथ भारत सेवा आश्रम स्थित पूजा पंडाल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी।इस दौरान देखा कि एक लड़का रास्ते से आ जा रही लड़कियों व महिलाओं को देखकर जोर-जोर से अश्लील गाना गा रहा है तथा हाथ से अश्लील इशारे कर रहा है। जिससे आने जाने वाली लड़कियां तथा महिलाएं क्षुब्ध हो रही हैं। महिला पुलिस बल ने उक्त लड़के को रोकने- टोकने का प्रयास किया तभी वह लड़का पुलिस को देखकर भागने लगा। किन्तु पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, म0उ0नि0 प्रीती कुमारी प्रभारी एंट्री रोमियो, उ0नि0 अभय कुमार,म0कां0 रीमा देवी, म0कां0 संगीता देवी आदि शामिल रहीं।फोटो -01- गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें