Top News

कार्यालय अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी।प्रेस-नोट दिनांक-12.10.2025मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भिन्न-भिन्न स्थानों पर जनचौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई। बीट पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायतों का भ्रमणः- ‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में द्वितीय चरण दिनांक-02.10.2025 से 11.10.2025 तक कमिश्नरेट वाराणसी के 2013 बीट पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में 828 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 29339 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 30570 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया तथा महिलाओं/बालिकाओं द्वारा मौके पर 342 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए 95 के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस, 51 के विरुद्ध धारा 129 बीएनएस की कार्यवाही करते हुए 57 अभियोग पंजीकृत कर 42 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की गयी कृत कार्यवाहीः- कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा द्वितीय चरण दिनांक-02.10.2025 से 11.10.2025 तक स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 2093 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 41154 व्यक्तियों को चेक कर 13202 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 335 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 99 के विरूद्व धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए 73 अभियोग पंजीकृत कर 143 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।नियम विरूद्व चार पहिया वाहनों की चेंकिंग एवं कृत कार्यवाहीः- कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा द्वितीय चरण दिनांक-02.10.2025 से 11.10.2025 तक 1647 स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए 22267 वाहनों को चेक कर 7231 वाहनों का चालान करते हुए 486 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गयी, 105 वाहनों से हूटर, 244 वाहनों से बत्ती हटवाई गयी, 702 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटाये गये तथा 165 वाहनों को सीज किया गया, तथा 4857 वाहन स्वामी को कठोर चेतावनी देते हुए, 13 वाहन स्वामी के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कर 18 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्व मौके पर की गयी कृत कार्यवाहीः- कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा द्वितीय चरण दिनांक-02.10.2025 से 11.10.2025 तक 1171 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 12247 वाहनों को चेक कर 781 वाहनों का चालान कर 73 वाहनों को सीज करते हुए 22 वाहन स्वामी के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कर 21 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने