Top News

कुर्सी की लालच में फंसा रंगीन SE!UPPCL के बड़े दरबार पहुँचना पड़ा महंगा, पूर्वांचल मुखिया ने छीनी मुख्य अभियंता की कुर्सीवाराणसी, 15 सितंबर।पूर्वांचल निगम में कुर्सी की जंग आज बड़ा धमाका लेकर आई। चंदौली के रंगीन मिज़ाज अधीक्षण अभियंता रवि चन्द्र श्रीवास्तव की कार गुजिरिया सामने आई और निगम मुखिया शम्भू कुमार (IAS) ने सोमवार को उनकी मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र-द्वितीय की अतिरिक्त कुर्सी छीन ली।सूत्रों के अनुसार श्रीवास्तव साहब सिर्फ मुख्य अभियंता की कुर्सी से संतुष्ट नहीं थे, बल्कि चंदौली जिले की अतिरिक्त कुर्सी पाने की भी चाह रखते थे। पहले उन्होंने पूर्वांचल मुखिया के दरबार में गुहार लगाई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो सीधा UPPCL मुखिया के बड़े दरबार पहुँच गए। यह बायपास की चाल भारी पड़ी नतीजा, अर्जी खारिज और कुर्सी भी चली गई।वसूली का खेल बना गले की फांसजानकारों का कहना है कि जैसे ही श्रीवास्तव को मुख्य अभियंता की कुर्सी मिली, वैसे ही उन्होंने अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं से वसूली का खेल शुरू कर दिया। तीन दिन पहले निदेशक (तकनीकी) ने VC के दौरान ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त मामलों में SE स्तर के अधिकारियों को चार्जशीट करने का आदेश दिया था। मगर श्रीवास्तव ने आदेशों को दरकिनार कर सीधे EE स्तर पर दबाव डालकर वसूली अभियान छेड़ दिया।---गलियारे में गर्म चर्चाअब हालत ये है कि जिस बायपास के सहारे वे ऊपर चढ़ना चाह रहे थे, उसी बायपास में खुद फंस गए।निगम मुख्यालय में अब उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और गलियारों में सिर्फ यही सवाल गूंज रहा है— “क्या श्रीवास्तव साहब का रंगीन सफर यहीं खत्म होगा, या कोई नया खेल शुरू होने वाला है?” ब्यूरो: नवीन सिंह

Post a Comment

और नया पुराने