*आज पुलिस लाइन सभागार में कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में साइबर क्राइम एवं यातायात संबंधी विषयों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम मिश्रा ने किया तथा अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सभी अधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया।**इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, जिनमें डीसीपी काशी श्री गौरव बंसवाल, डीसीपी क्राइम श्री सरवणन टी., एडीसीपी ट्रैफिक श्री अंशुमन मिश्रा, एसीपी डॉ. ईशान सोनी, एसीपी प्रज्ञा पाठक एवं एसीपी गौरव कुमार उपस्थित रहे।**बैठक में मुख्य रूप से साइबर क्राइम से बचाव पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग कॉल, एपीके फाइल डाउनलोड और फर्जी लिंक से सावधान रहना आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को शिकायत करनी चाहिए। जागरूक रहकर ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।**आईआईए वाराणसी चैप्टर चेयरमैन एवं समिति के कोषाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल ने भी कहा कि मोबाइल में अज्ञात एप्लीकेशन या एपीके फाइल डाउनलोड न करें और साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। यातायात समस्या पर उन्होंने कॉलोनियों में अवैध पार्किंग और उससे होने वाले विवाद का मुद्दा उठाया, जिस पर एडीसीपी ट्रैफिक श्री अंशुमन मिश्रा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।**अन्य वक्ताओं में श्री राजेश भाटिया (IIA CEC सदस्य), श्री राजेन्द्र गोयंका, श्री प्रदीश कनोजिया (उपाध्यक्ष) एवं श्री मंटू जलान (शिवपुर) ने भी व्यापारियों की समस्याएँ रखीं।**इसी क्रम में महानगर उद्योग व्यापार समिति ने कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री मोहित अग्रवाल जी को एक पत्रक भी सौंपा, जिसमें शहर की प्रमुख समस्याओं चोरी की घटनाएँ, बढ़ते साइबर क्राइम, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, चौराहों पर अतिक्रमण, गंगा आरती के समय ट्रैफिक नियंत्रण एवं नगर निगम-प्राधिकरण के समन्वय जैसी गंभीर समस्याओं — का विस्तृत विवरण दिया गया तथा इनके समाधान हेतु ठोस कार्रवाई की मांग की गई।**अंत में समिति के महामंत्री श्री अशोक जायसवाल ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।**आज की महत्वपूर्ण बैठक में महानगर उद्योग व्यापार समिति के तकरीबन सवा सौ मेंबर मौजूद थे** बैठक में मुख्य रूप से *राजेंद्र गोयनका , प्रेम मिश्रा , अशोक जायसवाल , राजेश भाटिया , पंकज अग्रवाल ,घनश्याम जायसवाल , रजनीश कन्नौजिया , सुरेश तुलस्यान , डा अंजनी मिश्रा , राहुल मेहता , रामभजन अग्रहरि ,मंटू जालान ,सुजीत गुप्ता , राजीव गुप्ता , यू आर सिंह , प्रशांत अग्रवाल , राकेश शर्मा ,कौशल तिवारी ,राजन जायसवाल , देवांश चौबे ,संजय सिंह , दीपक वासवानी , अनिल सेठ, जीतेन्द्र गुप्ता ,शैलेश गुप्ता ,प्रतीक शर्मा , गौरव जायसवाल , मोहित अग्रहरि,महेंद्र केशरी , दिनेश खुराना , शिवम् जायसवाल , सुशील मोहनानी , मन्नू जेसवानी , गणेश मिश्रा, सतीश बजाज, लालजी अग्रहरि ,विजय मेहरोत्रा, स्मिता लोहिया , आभा साहू, वर्षा सेठ* सहित *डीसीपी काशी गौरव बंसवाल*, *डीसीपी क्राइम सरवणन टी.एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमन* *मिश्रा,एसीपी डॉक्टर ईशान सोनी*, *एसीपी प्रज्ञा पाठक एवं एसीपी गौरव कुमार* अदि सैकड़ो उद्योगी एवं व्यापारी उपस्थित रहे!, अरविंद वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें