साफ सफाई को लेकर तहसीलदार द्वारा वार्ड नंबर 9, 10 का किया निरीक्षण जमानियां। साफ सफाई को लेकर तहसीलदार द्वारा वार्ड नंबर 9, 10 का किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने मौसम परिवर्तन को देखने हुए पालिका स्तर पर अभियान चलाकर साफ सफाई बेहतर करने का निर्देश ब्लीचिंग क्लोरीन का छिड़काव समय से पानी की आपूर्ति बिजली व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। बताया जाता है। कि नगर पालिका परिषद के सभी वार्डो में गंदगी से मुक्ति दिलाने के साथ नालियों में बन रही गंदगी और बदबूदार पानी से जटिल समस्या खड़ी हो चुकी है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि स्वच्छता अभियान सिर्फ दीवारों पर लिखे नारों तक सिमट गया है। लेकिन हालात जस के तस बना हुआ हैं। पालिका द्वारा स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाकर सोचा था। कि अब गंदगी पर लगाम लगेगी। लेकिन आज हालत यह है। कि वार्ड की सभी गलियों में साफ सफाई नहीं होने के कारण बड़े बड़े जंगली घासों के ढेर देखे जा सकते है। नालियों में गंदगी पानी से बजबजा रही है। और सिस्टम हाथ पर हाथ रखे बैठा है। नाला कचरे से लबालब है। स्वच्छता सिर्फ दीवारों पर लिखे नारे और दिखावे की फोटो तक सीमित रह गई है। यह दुर्गंध और बदहाली किसी कोने में नहीं बल्कि नगर पालिका परिषद के सभी वार्डो में यही हालत देख सकते है। इस लिए समय रहते सभी वार्डो के साथ वार्ड नंबर 9 और 10 का निरीक्षण करते पाया कि साफ सफाई के अभाव में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी पसरा मिला। उन्होंने फौरन पालिका कर्मियों को निर्देशित करते हुए। कहा कि साफ सफाई के अलावा ब्लीचिंग क्लोरिन का छिड़काव तत्काल कराई जाए। ताकि रोग फैलने से पहले उसे काबू कर लिया जाए। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के सभी 25 वार्डो में सुनिश्चित ढंग से साफ सफाई कराने के लिए कर्मियों को निर्देश दी गई है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों में कार्य के प्रति लापरवाही मिलने पर सख्त विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाएगा। उक्त मौके पर पालिका कर्मी विजय शंकर राय आदि लोग उपस्थित रहे, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें