नगर निगम, वाराणसी इन्दौर की तर्ज पर नगर निगम के छः वार्ड बनेंगे आदर्श (माडल) वार्ड, नगरीय सुविधाओं से होगा परिपूर्ण**नगर आयुक्त ने चिन्हित नरायनपुर वार्ड का पहले दिन किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश*शहर में स्वच्छता और नगरीय सेवाओं को सुढृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक नई पहल की है, इसके अंतर्गत नगर निगम ने 6 वार्डों को आदर्श (माडल) वार्ड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा प्रथम चरण में नगर निगम के, नारायनपुर, डिठौरी महाल, चेतगंज, कालभैरव, पियरी कला और पिशाचमोचन का चयन किया गया है। इन माडल वार्डों में नागरिकों को सभी आवश्यक नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, शौचालय, सड़कें, नाली व्यवस्था जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेष रूप में इन वार्डो में घर-घर कूड़े का 100 प्रतिशत उठान, घर-घर कूड़े का पृथ्थक्कीकरण, स्वच्छता जन जागरूकता का विशेष अभियान, इन वार्डो के सभी जी0वी0पी0 स्थलों को समाप्त कर उन स्थानों का सौन्दर्यीकरण, पार्को का रख-रखाव, कामर्शियल क्षेत्रों में दो ट्वीन बिन, मलीन बस्तियों की नियमित सफाई, पर्यटन स्थलों, स्मारकों की नियमित सफाई का कार्य किया जाना है। इसी क्रम में आज चिन्हित नरायनपुर वार्ड का नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया तथा माडल वार्ड बनाने के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये, साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी ने कहा, नगर निगम, वाराणसी का संकल्प है कि वाराणसी के हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण मिले। इन 6 वार्डों को आदर्श बनाकर हम पूरे शहर के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि माडल वार्डों में नगरीय सुविधाओं से सम्बन्धित सभी सुविधायें प्रदान की जायेगी तथा यह प्रयोग सफल रहा तो चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में लागू किया जाएगा।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें