Top News

वाराणसी-- अग्रसेन कॉलेज के पुलिस पाठशाला में एडीसीपी महिला ने छात्राओं को किया जागरूकवाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानन्दपुर वाराणसी परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता हेतु पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया।इस मौके पर मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण की समन्वयक डा.श्रृंखला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है।शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे उनमें आत्मविश्वास,निर्णय लेने की क्षमता तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता आयेगी।इस कार्यक्रम में उपस्थित अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव ने छात्राओं से कहा की महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त होने के साथ ही मानसिक रूप से भी सशक्त होना जरूरी है। जिससे वे स्वयं निर्णय लेने,चुनौतियों का सामना करने और समाज तथा परिवार में अपने अधिकार व शक्ति को प्राप्त करने में सक्षम होंगी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। थाना शिवपुर की महिला एसआई प्रतिमा कुशवाहा ने साइबर अपराध के विभिन्न तरीको के बारे में जानकारी दी और छात्राओं से कहा कि वह स्वयं जागरूक हो और अपने आसपास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागृत करें। जागरूकता और सतर्कता से ही इस अपराध से बचा जा सकता है। महिला एसआई प्रतिभा शाही ने छात्राओं को महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा तथा छेड़छाड़ जैसी स्थितियों से निपटने के तरीके बताए।इस कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता प्रो.आभा सक्सेना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में रंजन उपाध्याय जनपदीप एंटी रोमियो प्रभारी,समन्वयक रेखा श्रीवास्तव,समन्वयक प्रियंका राय, ललित पाण्डेय, ऋषभ वर्मा अमर उजाला, डॉ. बंदिनी मिशन शक्ति, शोभा प्रजापति,प्रो.मृदुला व्यास, डॉ, नंदिनी पटेल,डा. उषा बालचंदानी, डॉ. पूजा राय सहित अनेक प्रवक्तागण, कर्मचारीगण व सैकड़ों छात्रायें में उपस्थित रहीं।छात्राओं को जागरूकता पाठ पढ़ाती एडीसीपी महिला उपस्थित रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने