Top News

वाराणसी,प्रशिक्षित होकर किसान अपना उद्यम शुरू करें--वीपी सिंह वाराणसी -- किसान भाई इस खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना निजी उद्यम शुरू कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उक्त बातें चिरयीगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत जाल्हूपुर में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जाल्हूपुर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने कही। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग संजय कुमार ने प्रशिक्षित लोगों को उद्योग विभाग से किस तरह से मदद मिलेगी इसके बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र बीएचयू रत्नेश चन्द्र अग्रवाल ने बेकरी उद्योग, तेल, आटा, अचार, पापड़, मिठाई, सास इत्यादि के उद्योग स्थापित करने की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी ने किसानों की आय दोगुनी करने में खाद्य प्रसंस्करण की भूमिका एवं डीआरपी विक्की जायसवाल द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने व प्रोजेक्ट और ऑनलाइन जमा करने की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर अरुण सिंह ने खाद्य पदार्थ के उत्पाद बनाने पर विभाग के इस योजना के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।निदेशक राजेश यादव स्मृति आईआईटी ने फल, सब्जी के उत्पादन एवं उनके नष्ट होने से बचाने की खाद्य प्रसंस्करण की उपयोगिता की जानकारी दी।इस प्रशिक्षण के दो सत्र में कुल 30 प्रतिभागी उम्र 21 से 40 वर्ष और शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास शामिल रहे।इन लोगों को उद्योग सम्बन्धी स्टेशनरी,फोल्डर, साहित्य पैड वितरित की गयी। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने उपस्थित अतिथियों का ग्राम पंचायत जाल्हूपुर की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम का सफल संचालन रत्नेश चन्द्र अग्रवाल ने किया।फोटो -01-प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने