3-- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में महाराज अग्रसेन की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंद पुर व बुलानाला परिसर वाराणसी में सोमवार को महाराज श्री अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से बनाई गई। परमानंदपुर परिसर में प्रात: 8:00 बजे तथा बुलानाला परिसर में प्रात:10:30 बजे महाराज श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल लायन ने महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए कहा कि महाराज अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलकर अग्रवाल समाज की स्थापना 31 दिसंबर 1895 को हुई थी। यह हर्ष का विषय है कि समाज में समानता लाने के उद्देश्य से बीजारोपित किया गया पौधा आज 131 वर्षों में एक बटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। जिसकी अग्रोहा समाज रूपी विभिन्न शाखाएं समाज कल्याण का कार्य कर रही हैं। प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन केवल एक समाज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके करूणा, दयालुता तथा दूरदर्शी सोच उन्हें महान बनाती है। हम सभी उनके इसी मार्ग का अनुसरण करते हुए छात्राओं के कल्याण का कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। सहायक मंत्री रूबी शाह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को महाराज अग्रसेन जी की जयंती मनाई जाती है। इसलिए इस वर्ष 22 सितंबर 2025 को हम सभी उनको नमन करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं।यह दिन उनके आदर्शों को अपनाने के संकल्प लेने का दिन है। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने महाराज अग्रसेन की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि महाराज अग्रसेन अग्रोहा समाज के वो आदर्श हैं, जिन्होंने सामाजिक सौहार्द एवं सामंजस्य के साथ-साथ आर्थिक समानता हेतु समाज को "एक ईंट एक रुपए "का संदेश दिया। इस अवसर पर दोनों परिसरों में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर संतोष अग्रवाल सभापति, रचना अग्रवाल प्रधानमंत्री, शशि बाला साह, दिनेश गर्ग, अंजलि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, बृजकमल अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल, अंबिका अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, महाविद्यालय के प्रवक्तागण, कर्मचारीगण तथा छात्राएं सम्मिलित रहे।फोटो -03- अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें