Top News

3--सीडीओ ने विकास भवन सभागार में किया जल जीवन मिशन की समीक्षावाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, संदीप विश्वास प्रभारी कंट्रोल रूम विकास भवन, परियोजना प्रबंधक एल एंड टी व उनकी टीम, सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण, सहायक परियोजना प्रबंधक मेधाज, जीए इंफ्रा कंपनी के प्रतिनिधि तथा जिला समन्वयक डीपीएमयू वाराणसी एवं अन्य सलाहकार उपस्थित रहे।बैठक में सभी परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करा कर जलापूर्ति कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। लोकार्पित 47 परियोजनाओं में रोड रेस्टोरेशन के कार्यों का सत्यापन किए जाने हेतु जिला विकास अधिकारी वाराणसी को निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन से संबंधित पोर्टल पर लंबित शिकायतो में से सामान्य शिकायतों को अधिशासी अभियंता जल निगम तथा परियोजना प्रबंधक एलएनटी को निर्देशित किया गया। पेयजल से संबंधित सभी शिकायतों का निस्तारण 5 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें।अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण वाराणसी को निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ सहायक एवं अवर अभियंताओं को आवंटित विकासखंड कार्यालय पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किए जाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। लोकार्पित परियोजनाओं में 6 खराब मोटर पंप को यथाशीघ्र ठीक करवाकर जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए गए। लंबित परियोजनाओं के कार्य को ससमय पूर्ण करने तथा विवाद के कारण अनारंभ कार्यों का विवाद निस्तारित करवाकर तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।फोटो -02-समीक्षा बैठक करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने