*कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी*दिनांक-25.09.2025*विषयः-*मिशन शक्ति फेज़-05 के तहत गोमती जोन के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान।* दिनांक 20.09.2025 को मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज़-5.0 का शुभारंभ किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2025 को श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5 का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया गया।इस अभियान के अंतर्गत गोमती जोन के सभी थानों की एण्टी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 102 एवं 108 आदि की जानकारी प्रदान की जा रही है।थाना राजातालाब स्थित महिला सुरक्षा केंद्र पर विभिन्न ग्रामों की महिलाओं एवं बालिकाओं को आमंत्रित कर मिशन शक्ति-5 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राजातालाब श्री दयाराम एवं महिला सुरक्षा केंद्र टीम द्वारा महिलाओं को उपलब्ध सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताया गया। मौके पर आई कुछ शिकायतों का निस्तारण भी किया गया तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया।थाना जनसा पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केन्द्र के 360 डिग्री कार्यक्रम से अवगत कराया गया। यहाँ बताया गया कि शिकायत दर्ज करने से लेकर काउंसलिंग एवं कानूनी मार्गदर्शन तक की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090, 1930, 1076, 1098 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा समाज में बढ़ते साइबर अपराध के प्रति सचेत किया गया।थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत बेचू चौधरी ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया।थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत पिण्डरा के दुर्गा पण्डालों में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत पिंडराई में प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति टीम के साथ गांव की महिलाओं एवं बच्चियों की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना कपसेठी क्षेत्रान्तर्गत महिला सुरक्षा केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के संकल्प के तहत महिलाओं को मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यवाहियों की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक कपसेठी, महिला सुरक्षा केन्द्र प्रभारी व टीम द्वारा महिलाओं को आमंत्रित कर मिशन शक्ति केन्द्र का 360 डिग्री कार्यक्रम समझाया गया तथा हेल्पलाइन नम्बर 1090, 1076, 112, 102, 108, 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस प्रकार मिशन शक्ति फेज़-5.0 के अंतर्गत जनपद वाराणसी में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति प्रेरित कर जागरूक किया जा रहा है।*सोशल मीडिया सेल**पुलिस उपायुक्त**गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी*
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें