*अखिल राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ का प्रथम दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ सम्पन्न*अलवर संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद बलाई ने बताया कि अखिल अंबेडकर शिक्षक संघ की अलवर जिला शाखा का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन राज गुप्ता सभागार में दिनांक 25 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे हुआ। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की छवि पर माल्यार्पण, पुष्पांजली व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्वागत जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द बलाई ने किया। वार्ताकार के रुप में रही राजेश गुलेरिया ने शैक्षिक उन्नयन के बारे में बताया, छगन लाल गण्डूरा ने आर. एस. आर. के बारे में बताया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया ने कहा की प्रदेश के प्रत्येक शिक्षक की समस्या हमारी समस्या है, हम उसका निराकरण करवाने का भरसक प्रयत्न करेंगें। आज विभिन्न शैक्षिक विषयों पर वार्ताएँ हुई। सीमा कालरा, प्रेम कुमार वर्मा, डॉ. अशोक कुमार बैरवा, सुरेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगुप्ता, अध्यक्ष छगन लाल गण्डूरा, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया, राजेश गुलेरिया, रतन लाल बडगूजर रहें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री द्वारा रतन लाल बडगूजर को प्रदेश सभाध्यक्ष, एवं शशिकला वर्मा को प्रदेश महिला मंत्री का दायित्व दिया व नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।जे. डी. राणा ने मंच संचालन किया। अन्त में जिला कोषाध्यक्ष राकेश राठी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सादर प्रकाशनार्थ कैलाश चंद बलाई जिला अध्यक्ष अखिल राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ जिला शाखा अलवर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें