वाराणसी काशी दीप विजन :राजा भैया बनाम भानवी सिंह : पत्नी ने जारी किया और हथियारों की फोटो, बोलीं- "सच सामने आना जरूरी"। ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह।प्रतापगढ़, 18 सितम्बर।राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार को भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर हथियारों की तस्वीरों के साथ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग साझा कर सनसनी फैला दी।भानवी सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि सालों तक उन्होंने परिवार की इज़्ज़त बचाने के लिए चुप्पी साधी, लेकिन हाल ही में अक्षय प्रताप द्वारा मीडिया में उन्हें “पागल” कहे जाने के बाद उन्होंने सच उजागर करने का निर्णय लिया।भानवी ने कहा—> मैं केवल निष्पक्ष जांच चाहती हूं। सबूत मैंने दिए हैं। वैज्ञानिक फोरेंसिक जांच करा लीजिए, पंद्रह दिन में सच्चाई सामने आ जाएगी। अगर यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है तो सीबीआई जांच हो।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अक्षय प्रताप उर्फ रघु प्रताप सिंह जानबूझकर दिल्ली स्थित उनके घर का पता सार्वजनिक कर, उन्हें और उनकी बेटियों को खतरे में डाल रहे हैं।*पीएमओ में दी थी पहली शिकायत*भानवी सिंह ने सबसे पहले 3 जून, 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पहुंचकर अपने पति रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।उस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि—राजा भैया आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं।उनके पास नाटो ग्रेड की जिगाना पिस्टल, ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल्स और कई अन्य खतरनाक हथियारों का जखीरा है।यह हथियार न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।राजा भैया ने उनके लाइसेंसी हथियार भी जबरन छीन लिए हैं और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।वायरल ऑडियो में क्या है?जारी ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर राजा भैया और भानवी सिंह के बीच तीखी बहस सुनाई देती है।भानवी: “बताइए जब घर के अंदर गोली चला देंगे तो कौन नहीं छोड़कर जाएगा।”राजा भैया: “फिर से चला देंगे गोली… ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं।”इसके बाद जोरदार हंसी की आवाज भी आती है।बेटी पर गोली चलने की घटना का खुलासाभानवी ने यह भी बताया कि एक बार घर के कमरे में गोली चलाई गई थी, जिसमें उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बच गई। उन्होंने इसे बेहद खतरनाक और चिंताजनक घटना बताया।PMO और सीएम से गुहारभानवी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि—1. मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए।2. उनकी और उनकी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।बड़ा सवालभानवी सिंह के आरोप केवल पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करते हैं। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां और सरकार इस पूरे मामले में आगे क्या कदम उठाती हैं।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें