वाराणसी काशी दीप विजन *नगर निगम को बड़ी सौगात, 1187 करोड़ की योजनाओं को शासन की मंजूरी*वाराणसी।ब्यूरो:नवीन प्रकाश सिंहनगर निगम वाराणसी को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। शासन ने 1187 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन योजनाओं से नगर निगम के पुराने 18 वार्डों के साथ ही नवविस्तारित क्षेत्र रामनगर और सुजाबाद-डोमरी के सात लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। योजना के तहत रामनगर क्षेत्र में 292 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, सीवर नेटवर्क और हाउस कनेक्शन का कार्य होगा। पहली बार रामनगर में इतनी बड़ी राशि से सीवरेज और पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वहीं सुजाबाद-डोमरी क्षेत्र में 37 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल पाइप लाइन और आपूर्ति व्यवस्था विकसित की जाएगी।नगर निगम के पुराने 18 वार्डों – शिवाला, नगवां, बागाहाड़ा, जंगमबाड़ी, बंगालीटोला, दुर्गाकुंड, नरिया, सरायनन्दन, जोल्हा उत्तरी, भेलूपुर, कृतिवाशेश्वर, हुकुलगंज, नई बस्ती, शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर और काजीपुरा – में 858.63 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल व सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।महापौर अशोक कुमार तिवारी ने इन परियोजनाओं को नगर निगम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि उन्होंने जल निगम अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं और डीपीआर शासन को भेजी गई, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद वाराणसी कैंट, दक्षिणी, उत्तरी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा। नवीन सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें