Top News

*मिशन शक्ति के तहत कोतवाली पुलिस कस्बा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास उपस्थित महिलाओं को कानूनी हक को लेकर किया जागरू* कजमानियां। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने सोमवार को कस्बा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर तथा नई बस्ती चांदपुर सतुयानी घाट मंदिर के पास उपस्थित महिलाओं को नारी मिशन शक्ति अभियान के तहत कानूनी हक के लिए जागरूक किया। बताया जाता है। कि नारी मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनना। उसी के तहत सोमवार को कस्बा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास मौजूद महिलाओं को कोतवाली पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को कानूनी हक को लेकर किया गया। जागरूक मिशन शक्ति में शामिल महिला पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी दी। ताकि समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया जाए। इस दौरान दौरान सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। जिनमें वूमेन पॉवर लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस सहायता नंबर 112 और चाइल्डलाइन 1098 शामिल हैं। इस दौरान कंपनी कमांडर रविकांत सिंह ने बताया गया कि इन नंबरों का उद्देश्य संकट में फंसी महिलाओं और बच्चों को तुरंत सहायता प्रदान करना है। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण सावधानियां बताई जा रही है। यह प्रयास महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का यह कदम जमानियां कोतवाली पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिसका लक्ष्य महिलाओं को एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करना है। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त मौके पर एसआई अभिनव गुप्ता, कंपनी कमांडर रविकांत सिंह, महिला कांस्टेबल प्रिया द्विवेदी, कांस्टेबल रतन सरोज आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने