वाराणसी-- यूपी कालेज के नवागत शोध छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ आयोजनवाराणसी -- उदय प्रताप कालेज के शोध अनुभाग द्वारा राजर्षि सेमिनार हाल में नवागत शोध छात्र-छात्राओं का शुक्रवार को एक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा शोध कार्यक्रम संचालित करने की अनुमति प्राप्त होने के बाद पहली बार शोध में प्रवेश लिया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया।शुक्रवार के इस इंडक्शन प्रोग्राम की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इन नव प्रवेशी शोध छात्र छात्राओं की पहली पीढ़ी पर शोध कार्यक्रम को अच्छी तरह संचालित करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि नव प्रवेशी शोध छात्र छात्राओं को पूरे मनोयोग से शोध कार्य में लगना चाहिए। शोध प्रक्रिया पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में शोध हाइपोथिसिस से शुरू होकर समस्या के समाधान पर समाप्त होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचयू बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो.एवं सीडीसी के डिप्टी कोऑर्डिनेटर प्रो. समरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल औपचारिकता नहीं होती, बल्कि एक गंभीर सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने महाविद्यालय की शोध छात्राओं को अपने संस्थान में शोध कार्य के क्षेत्र में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचयू के भौतिकी विभाग के प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि शोधार्थी होना जीवन का सबसे सुनहरा अवसर है। यहां के विद्यार्थी जब शोध कार्य कर पूर्ण करके जाएंगे तो उदय प्रताप कॉलेज की कार्य संस्कृति को भी अपने साथ ले जाएंगे। स्वागत उद्बोधन में यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस इंडक्शन प्रोग्राम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के द्वारा शोध कार्यक्रम अपने ढंग से चलाने की अनुमति प्राप्त हुई है। उन्होंने नवागत शोधार्थियों के लिए कहा कि महाविद्यालय ने शोध कार्य के दौरान किसी भी सुविधा की आवश्यकता होगी उसे पूरी तरह से प्रदान किया जाएगा लेकिन शोध की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुधीर कुमार राय ने तथा आभार ज्ञापन शोध अनुभाग के उपनियंत्रक प्रो.रमेशधर द्विवेदी ने किया। इस इंडक्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. सुधीर कुमार शाही, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, प्रो. एनपी सिंह, प्रो. राघवेंद्र सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. मधु सिंह, प्रो. अंजू सिंह, प्रो. राजीव रंजन सिंह, प्रो. संजय कुमार शाही, प्रो.मनोज प्रकाश त्रिपाठी, प्रो.संजीव सिंह, प्रो. पंकज कुमार सिंह, प्रो. गोरखनाथ, प्रो. राघवेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. पीके सिंह, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, गिरी सिंह,प्रो.आलोक सिंह,डा.डीडी सिंह ,डा.शिवराज वर्मा, प्रो. अनीता सिंह,प्रो.आसुतोष गुप्ता, डा. शशी बाला,प्रो.अलका रानी गुप्ता,डा. कुलभूषण आनंद,प्रो.कुलदीप सिंह,डा.सतीश प्रताप सिंह,डा.दुष्यन्त कुमार,डा.पुष्पराज शिवहरे,डा.अनुराग उपाध्याय , इंजीनियर सुधीर नारायण मिश्रा,इं0राजेश कुमार राय, डॉ अमित कुमार चौहान, डॉ देवेश चंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक,शोध छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।फोटो -03- सभागार को सम्बोधित करते अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें