Top News

वाराणसी,भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक सुधार व हिंदू राष्ट्र निर्माण संगठन का एक मात्र लक्ष्य - उपेंद्र नाथ सिंह जय भारत मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सिंह ने एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से मिले और संगठन के कार्य के बारे में बताया । उपेंद्र जी ने कहा कि संगठन के मुख्य उद्देश्य हैं हिंदू समुदाय को संगठित करना, भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देना, और हिंदू राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना। वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णा नंद पाण्डेय ने बताया कि आज के बैठक में सभी का यही है कि हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा करना और हिंदू राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना है।हिंदू समाज को एक मजबूत और एकजुट शक्ति के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।पाण्डेय जी ने आगे कहा कि हम सभी लोग मिलकर हिंदू धर्म, रीति-रिवाजों, और परंपराओं को संरक्षण और प्रचार करने का प्रयास करे।महामंत्री रामजी सिंह ने कहा कि संगठन एक ऐसे राष्ट्र की परिकल्पना करते हैं जो हिंदू संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हो सामाजिक और सांस्कृतिक सुधार हो।सामाजिक बुराइयों को दूर करने और हिंदू समाज को आधुनिक बनाने के लिए भी काम करते रहे।मंत्री सुजीत गुप्ता ने कहा कि धार्मिक समानता हिंदू धर्म में व्याप्त जाति व्यवस्था और अन्य असमानताओं को दूर करने का प्रयास करे।प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि हम सभी भारतीय राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दे और हिंदुओं की सुरक्षा और संरक्षा को भी अपना उद्देश्य माने।उपाध्यक्ष डॉ हरकेश तिवारी ने बताया कि हम सभी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एक प्रमुख हिंदुत्व संगठन है जिसका उद्देश्य "हिंदू समाज को संगठित और समेकित करना" है।यही उद्देश्य हम सभी जय भारत मंच के लोगो का भी होना चाहिए।उपाध्यक्ष अजय सोनकर आशु जी ने कहा कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हिंदुत्व एक जटिल विचारधारा है और इसके विभिन्न पहलुओं पर अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। महिला प्रमुख किरण सिंह ने कहा लोग इसे एक सकारात्मक शक्ति मानते हैं जो हिंदू समुदाय को सशक्त बनाने और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करती है। वहीं, कुछ लोग इसे एक संकीर्ण और विभाजनकारी विचारधारा मानते हैं जो अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति असहिष्णुता को बढ़ावा देती है।हम सभी का एक मात्र लक्ष्य ये हो की देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है।कार्यक्रम में सुषमा सिंह ,अरुण पाण्डेय , रंगनाथ जी ,अनिल सिंह,किशन सिंह, सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने