Top News

वाराणसी,सीडीओ ने बीडीओ व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के साथ किया बैठक वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने विकास भवन के सभागार में सोमवार को बीडीओ और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के साथ बैठक किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र पंचायत प्रमुखों से संवाद किया तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुखों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करें। क्षेत्र पंचायत प्रमुख काशी विद्यापीठ द्वारा ग्राम पंचायत केसरीपुर में भास्कर तालाब मंदिर के पास शौचालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि जमीन उपलब्ध कराने हेतु उप जिलाधिकारी सदर को पत्र प्रस्तुत करें। ग्राम पंचायत घाटमपुर में स्कूल में शौचालय निर्माण करने का अनुरोध किया गया इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल स्कूल का निरीक्षण कर शौचालय निर्माण कराना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत घाटमपुर बनकट मुड़ादेव कोरौता में जल जीवन मिशन द्वारा पाइपलाइन बिछाने के उपरांत रास्ता निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया है।इस सम्बन्ध में अभियंता जल निगम को एलएन टी के माध्यम से तत्काल रास्ता पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए गए। क्षेत्र पंचायत प्रमुख चिरयीगांव द्वारा गंगापुर निषाद बस्ती से धराधरपुर जाने वाले रास्ते के निर्माण विवाद का निस्तारण कराने हेतु अनुरोध किया गया। इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उप जिलाधिकारी से वार्ता कर विवाद का निपटारा कराते हुए रास्ता निर्माण कराना सुनिश्चित करें।बैठक में क्षेत्र प्रमुख गण के साथ साथ परियोजना निदेशक,डीआरडीए,जिला पंचायत राज अधिकारी,एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।-विकास भवन में बैठक करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने