*नव गठित एसओजी टीम का कमाल।लल्लापुरा में लॉटरी जुए का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, 33 हजार से अधिक नकदी जब्त*।वाराणसी संवाददाता।कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी-2 टीम ने सोमवार को लल्लापुरा क्षेत्र में अवैध लॉटरी जुए के अड्डे पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान जुआ खेलते हुए छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 33,020 रुपए नकद, पांच एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया।गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य संचालक घनश्याम जायसवाल और उसका सहयोगी संदीप जायसवाल पकड़े गए हैं।इनके अलावा चार अन्य लोगों को भी मौके से पकड़कर थाने लाया गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन व्यक्तियों के खिलाफ लल्लापुरा क्षेत्र में लंबे समय से लॉटरी जैसे अवैध कारोबार को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की।एसओजी-2 की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। साभार।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें