सिगरा थाना अंतर्गत अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़। अभी हाल ही में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने वाराणसी में बढ़ रहे नशे का व्यापार, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार और अवैध रूप से लॉटरी और जुआ खिलाने वालों के विरुद्ध एक स्पेशल टीम का गठन किया था। इसी अनुक्रम में डीसीपी क्राइम टी सरवन के देख-रेख में एसीपी चेतगंज ईशान सोनी द्वारा सिगरा थाने के अंतर्गत चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया गया।सूचना के अनुसार एसओजी-2 की सूचना पर एसीपी चेतगंज डॉ ईशान सोनी के साथ टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस को 6 हुक्का, 7 मैजिक कॉइल, 6 बॉक्स फ्लेवर तंबाकू, 3 पैकेट फ्लेवर तंबाकू (31 सिगरेटनुमा डिब्बे में) , बंधन बैंक व फोन पे का QR कोड तथा 641 रुपया नकद बरामद हुआ हैं। पुलिस को कुल 8 पुरुष 1 महिला मौके पर मिली। वाराणसी कमिश्नर मोहित द्वारा गठित एसओजी - 2 अपने पूरे फॉर्म में। संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह।एसओजी-2 की दमदार कार्यवाही जारी है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें