Top News

वाराणसी,रोहनिया पुलिस ने 04 मुकदमो से सम्बन्धित एक करोड़ के अवैध शराब का किया विशिष्टीकृतवाराणसी --पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा लंबित मालों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रोहनिया पर पंजीकृत चार मुकदमों से संबंधित बरामदशुदा अवैध शराब के विनष्टीकरण हेतु न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 26,640 सीसी क्रेजी रोमियो ह्विस्की,1128 सीसी इम्पीरियल ब्लू,67 पेटी नाइट ब्लू,37 पेटी नाइट ब्लू मेटिकली लिब्रो के विनष्टीकरतण की कार्यवाही मंगलवार रोहनिया कूड़ा डम्प के पास रोलर चलवाकर किया गया तथा नियमानुसार जमीन के नीचे जेसीबी से दबवाया गया। समस्त कार्यवाही की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराया गया। कार्यवाही के दौरान एडीसीपी वरूणा नीतू कादयान,एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, वैज्ञानिक सहायक उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी चन्द्र प्रकाश वर्मा, आबकारी निरीक्षक अमित राज, हे0का0 मनोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।अवैध शराब का विशिष्टीकृत कराते रोहनिया पुलिस, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने