वाराणसी,लक्सा पुलिस ने दहेज अधिनियम के वाण्टेड अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी -- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में वाण्टेड अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व एडीसीपी काशी के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लक्सा दयाराम की पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू भा0द0वि0 की धारा 498ए, 323, 504, 506 से सम्बन्धित अभियुक्त को उसके अंकित पते से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी थाना लक्सा दयाराम,चौकी प्रभारी औरंगाबाद उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा,का0 विकास कुमार शामिल रहे।फोटो 02-गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें