लेखपाल संघ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जमानियां। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सौंपा। बताया जा रहा है। कि जनपद हापुड़ में जिला अधिकारी के दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाही से तनावग्रस्त लेखपाल की हृदयविदरक मृत्यु की घटना से प्रभावी कार्यवाही करने के विरोध में पत्रक सौंपा गया। लेखपाल संघ का कहना रहा कि हापुड़ के जिला अधिकारी का अधीनस्थ के प्रति अपमानजनक एवं दमनात्मक व्यवहार बिना जांच के ही झूठी शिकायत पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही किए जाने के तनाव में लेखपाल सुभाष मीणा की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से प्रदेश के समस्त लेखपाल आहत है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के व्यवहार के कारण कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन बिगड़ रहा है। लेखपालों ने कहा कि संवादहीनता एवं संवेदनहीनता के कारण ऐसी घटनाएं घटित होती है। इस लिए हापुड़ की घटना का त्वरित संज्ञान में लेते हुए। उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए है। जिससे कर्मचारियों में न्याय की आशा बढ़ी है। लोगों ने मांग किया है। कि मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाए। एवं दोषियों। के खिलाफ कठोर से कठोर कार्य कार्यवाही किया जाए। उक्त मौके पर ईश्वर कुमार, मुन्ना कुमार, विनीत सिंह, विजय कुमार सहित आदि लेखपालगण मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें