*मेगा कैम्प अभियान के अन्तर्गत अधिशासी अभियंता ज़मानिआ के द्वारा आज प्रचार वाहन का हरी झंडी दिखाकर शुरुवात किया गया। जिसमे बिल संयोजन, भार बृद्धि, और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर लगाने के लिया विस्तार से बताया गया।विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गोपी चंद भारती ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक सरकारी पहल है। जिसका उद्देश्य 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत, सरकार घरों में सौर पैनल स्थापित करने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। जिससे बिजली बिलों में कमी आती है। और अतिरिक्त बिजली से आय भी उत्पन्न हो सकती है। योजना के मुख्य बिंदु: सब्सिडी: 2 किलोवाट तक की प्रणालियों के लिए 60% और 2 से 3 किलोवाट के बीच की प्रणालियों के लिए 40% सब्सिडी। मुफ्त बिजली:300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रति माह, आय अतिरिक्त बिजली बेचकर आय उत्पन्न करने का अवसर मिला है। इसका लाभ सभी उपभोक्ताओं को उठाना चाहिए।भारतीय नागरिक, जिनके घर पर छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो और वैध बिजली कनेक्शन हो। गोपी चंद भारती ने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना, कार्बन उत्सर्जन कम करना और ऊर्जा दक्षता में सुधार करना। उन्होंने कहा कि इच्छुक उपभोक्ता राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण करते हैं। उपभोक्ता अपनी पसंद का सौर पैनल विक्रेता और इकाई का चयन करते हैं। उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी राशि सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है। यह योजना न केवल परिवारों को बिजली बिलों में बचत करने में मदद करती है। बल्कि यह भारत को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने में भी मदद करती है। इस मौके पऱ बिजली बिभाग के कर्मचारी अशोक सिंह, विजय सिंह, अनिल अनूप और साथ मै सरकार के अधिकृत वेंडर हिन्द एनर्जी llp के डॉयरेक्टर कौस्तुभ मनी सिंह, अभिषेक तिवारी, विनय सिंह गोपाल चौधरी, अजीत कुमार और समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें