Top News

*लघु उद्योग व्यापार मंडल ने किया समाजसेवी व्यापारियों का सम्मान**दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित हुए नरोत्तम दास कानोडिया, सारथी कसौधन और सच्चिदानंद कसौधन* सुलतानपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम पंजीकृत नीति आयोग भारत सरकार की एक ईकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे व्यापारी सम्मान अभियान के छठवें चरण में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक समूह व्यापारी नेता नरोत्तम दास कानोडिया, सारथी कसौधन व सच्चिदानंद कसौधन के यहां पहुंच कर उन्हे दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित किया। नरोत्तम दास कानोडिया पिछले साठ सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर सहयोग देते चले आ रहे हैं। इसके अलावा वनवासी छात्रावास में पढ़ने वाले वनवासी बच्चों की शिक्षा दीक्षा में यथासंभव सहयोग कर रहे हैं। इसी के साथ नरोत्तम दास कनोडिया एक संघर्षशील व्यापारी नेता के रूप में शहर के व्यवसायियों के उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ निरंतर आवाज उठाते चले आ रहे हैं। दूसरी तरफ प्रतिष्ठित व्यापारी नेता स्वर्गीय सजन लाल कसौधन के पुत्र सारथी कसौधन और सच्चिदानंद माधव कसौधन अपने अपने क्षेत्र में अनेक सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते चले आ रहे हैं। सारथी कसौधन द्वारा किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्वर्गीय रामसागर कसौधन के कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी के साथ रानी मां अष्टभुजी पूजा समिति के माध्यम से वे समाज को हर वर्ष एक नया संदेश देते चले आ रहे हैं। सच्चिदानंद माधव कसौधन जो कि आरएसएस के बाल स्वयंसेवक रहे हैं और जेएमडी ग्रुप, भारत विकास परिषद, बृजरानी गौ सेवा समिति, विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ कर अनेक सकारात्मक कार्य करते चले आ रहे हैं। लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे व्यापारी सम्मान अभियान में संगठन के युवा जिला प्रभारी अरविन्द चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, युवा जिला वरिष्ठ महामंत्री आशीष बरनवाल, जिला सचिव सरदार गगनदीप सिंह, संयुक्त सचिव संगमलाल मोदनवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जिला संयोजक गजानंद मोदनवाल आदि द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने