वाराणसी चितईपुर थाना अंतर्गत कंचनपुर स्थित इंदिरा नगर कॉलोनी के पास खाली प्लाट के सामने बलिराम बनाम नगर निगम का दीवानी न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है जिसमें न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिया गया था की मौके पर यथा स्थिति कायम रहे लेकिन आज दिनांक 25.7.2025 को थाना चितईपुर, साहित नगर निगम टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त प्लांट के सामने बिना सूचना बिना नोटिस के किसानों के प्लाट पर जबरन पिलर गढ़वा कर कब्जा करने लगे, जिसका किसानों ने विरोध किया लेकिन नगर निगम के आला अधिकारियों ने बात करने से कतराने लगे किसानों ने बार-बार वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन अपने आगे किसानो की एक भी बात नहीं सुनी गई किसानों द्वारा बार-बार स्थगन आदेश का कागज दिखाने पर भी एक बात नहीं मानी गयी किसानों एवं नगर निगम के बीच नोक झोक होती रहीं नगर निगम द्वारा अपना कब्जा के लिए प्रशासन सहित डटे रहे मौके पर नगर निगम के अधिकारी शेषनाथ दुबे ने बार-बार किसानों के ऊपर दबाव बनाने लगे प्रशासन के बल पर किसान काफी आक्रोशित हो गए जिसको लेकर प्रशासन अभी भी मौके पर मौजूद है सूत्रों से जानकारी के अनुसार लोगों ने यह भी बताया कि फर्जी लेखपाल एव माफिया भी इस जमीन को लेकर जुड़े हुऎ हैं किसान चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि हम लोगों को बार-बार धमकियां एवं दबाव भी दिया जा रहा है कभी भी अप्रिय घटना भी घट सकती है समाचार लिखे जाने तक
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें