1-- कृषि मंत्री ने सर्किट हाउस में मण्डलीय कृषि अधिकारियों संग किया समीक्षा बैठक वाराणसी -- उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा शुक्रवार को सर्किट हाउस में मण्डल में वर्षा,फसल आच्छादन, उर्बरक (उपलब्धता एवं वितरण), समुचित सिंचाई व्यवस्था,नहरों एवं नलकूपों के नियमित रूप से संचालन आदि विषयों पर मंडलीय कृषि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ में किसान भाइयों को आसानी से उर्वरकों की उपलब्धता सूनिश्चित कराया जाना है। अब इफको कंपनी के साथ-साथ प्राइवेट कंपनियों के जो भी उर्वरक को जनपद में आपूर्ति हो रहे हैं, उसमें से 50 परसेंट का वितरण समितियों के माध्यम से किया जाएगा। बैठक के दौरान मण्डल में गत वर्ष खरीफ की तुलना में वर्तमान खरीफ में 20 जुलाई तक जौनपुर मे 3452 मेट्रिक टन, गाजीपुर में 2171 मेट्रिक टन, वाराणसी में 2004 मेट्रिक टन, एवं चंदौली में 1789 मैट्रिक ट्रेन यूरिया की अधिक खपत कृषकों के द्वारा किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसान भाइयों को जागरूक किया जाए कि आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने से खेती की लागत में वृद्धि होगी साथ ही साथ मिट्टी एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी, तस्करी डाइवर्जन को रोके जाने हेतु मण्डल एवं जनपद में संचालित फैक्ट्रियों,यूरिया पम्पों अथवा अन्य जगहों पर जहां पर भी यूरिया का प्रयोग किया जा रहा है। उसकी सघन चेकिंग किए जाने का निर्देश दिया गया। यदि कहीं पर भी टेक्निकल ग्रेड यूरिया के स्थान पर अनुदानित उर्वरक यूरिया के प्रयोग का प्रकरण प्रकाश में आता है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित किया जाए। इसी के साथ मंत्री जी द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।जिन समितियों के पास उर्बरक समाप्त हो गया है अथवा समाप्ति की ओर है,वहां पर प्राथमिकता के आधार पर उर्वरकों का प्रेषण सूनिश्चित किया जाए और उर्वरक वितरण निर्धारित दर पर पीओएस मशीन से कृषकों के जोत बही के अनुसार किया जाय। मौके पर उपस्थित नहर एवं नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी टेलों में पानी पहुंचाया जाय।यदि कोई नलकूप किसी कारण से खराब हो रहा है, तो तत्काल उसकी मरम्मत कराते हुए संचालित कराया जाए।आगामी रवि हेतु उर्वरकों को बफर गोदाम प्रीपोजिशिनिंग में भी भंडारित किया जाए। इसी क्रम में आरएम पीएसएफ को निर्देशित किया गया कि उर्वरकों की जो रैक रेलवे के माध्यम से आ रही है, उसे निर्धारित समयावधि में खाली कराया जाना सूनिश्चित करें। बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेन्द्र कुमार,उपायुक्त व उपनिबंधक सहकारिता सोमी सिंह, उप कृषि निदेशक वाराणसी अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य, आरएम पीसीएफ पुष्पेंद्र कुशवाहा, जीसी सिंह अभियंता सिंचाई, डीके आर्य अधीक्षण अभियंता नलकूप,नहर से प्रवीण सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे! समीक्षा बैठक करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें