Top News

गाजीपुर राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र राज्यसभा सांसद ने बेघर परिवारों एवं वीर अब्दुल हमीद सेतु पर स्ट्रीट लाइटों के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्रगाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि अंधऊ हवाई पट्टी एवं सेना के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने मे कुछ ऐसे भी असहाय, निर्धन, भूमिहीन परिवार है, जो कालांतर मे बहुत दिनों से उस जमीन पर अपना जीवन व्यतीत कर रह रहे थे। आज विस्थापित होने के बाद उनके पास कही अन्य कोई भूमि न होने के कारण बेघर परिवार आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।ऐसे बेघर परिवार के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराई कि इन्हें आवास या जमीन पट्टा दिलाना सुनिश्चित करे।साथ ही जिलाधिकारी को पत्र लिखी कि शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु की ख़राब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने हेतु संबंधित विभाग को अति शीघ्र निर्देशित करे। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने