Top News

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली और खस्ता हाल इलाज के लिए पहुंच रहे। मरीज और उनके अभिभावकों को फार्मासिस्ट नहीं होने के कारण दवा वितरण में जानकारी नहीं मिलने के कारण परेशान जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली और खस्ता हाल इलाज के लिए पहुंच रहे। मरीज और उनके अभिभावकों को फार्मासिस्ट नहीं होने के कारण दवा वितरण में जानकारी नहीं मिलने के कारण भटक रहे हैं। दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर गुरुवार को इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी आईसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाज़ी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने हिंदुस्तान मीडिया से बातचीत में बताया कि बहुत जल्द कई वर्षों से नगर कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के खिलाफ आन्दोलन चलाने पर निर्णय लिया। फरीद गाजी ने बताया कि दिन पर दिन सरकारी अस्पताल का है। खस्ता हाल से मरीज निजी अस्पताल के शरण में पहुंचकर इलाज के नाम पर धनराशि पानी की तरह पैसा बहा रहे है। और निजी अस्पताल के फर्जी डाक्टरों द्वारा सरेआम मरीजों का शोषण करने पर उतारू हो जाते है। स्थानीय प्रशासन को कानों कान खबर रहता है। लेकिन कार्यवाही नहीं करना चाहते। अपनी जेब को भरने में लगे रहते है। जिसके कारण इलाज के लिए पहुंच रहे। मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गाजी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के संग सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करूंगा और जो सुधार की आवश्यकता होगी। उसे अवश्य विभागीय अधिकारियों पर दबाव डालकर कराऊंगा। बताया जाता है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों मनमानी के साथ उदासीनता एवं लापरवाही झलक रही है। जिसके चलते 5 माह से फार्मासिस्ट के बिना अस्पताल चल रहा है। मरीजों को दवा वितरण करना उसके बारे में जानकारी देना काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद केंद्र प्रभारी के द्वारा अबतक ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसके कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ उनके अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने