Top News

मोहर्रम को लेकर थाना कोतवाली में एसडीएम पुनः पास कमेटी की बैठक संपन्न हुई। नई परंपराओं पर रोक, पुलिस ने दिए सुरक्षा के निर्देश।जमानियां। थाना कोतवाली में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर बैठक संपन्न हुई। जिसमें ताजिया की कम ऊंचाई रखने की अपील किया गया। जिसमें नगर कस्बा व स्टेशन बाजार में ताजिया निकलने वालों की ऊंचाई 5 या 6 फिट की होती है। यहां के ताजियादार कभी भी नई परंपराओं के खिलाफ रहे है। जो वर्षों पुरानी ताजिया इमाम चौक से उठाई जाती रही है। वही आज भी उसी परम्पराओं को निभाते आ रहे है। बैठक में तमाम समस्याओं पर ताजियेदारों ने पुलिस अधिकारियों के सामने बेबाक रखा। और सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए कदम उठाने की अपील किया। जिसपर पुलिस अधिकारियों ने ताजियेदारों को आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा। बताया जाता है। कि रविवार को थाना कोतवाली में मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शाम पांच बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने क्षेत्र के ताजियेदारों और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ताजिया की ऊंचाई एक निश्चित मानक के अनुसार रखी जाए। यह बिजली के तारों से दूर होनी चाहिए। ताकि कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। ताजिया के पारंपरिक मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कोई नई परंपरा भी नहीं जोड़ी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को संयम बरतते हुए। तुरंत पुलिस से संपर्क करना होगा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने आश्वासन दिया। कि धार्मिक कार्यक्रम पूरी स्वतंत्रता से मनाए जाए। पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। सिंह ने मोहर्रम त्यौहार को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। आयोजित बैठक में हयातुल्ला खान वारसी, अतहर, इरशाद सलमानी, गफ्फार शाह आदि सहित तमाम ताजियादार एवं धर्मगुरु के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के ताजियादार शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने