वाराणसी दिनांक:-- 29.06.2025 दिन:-- रविवार 1-- आटो में रखे बैग से उचक्कों ने उड़ाए 31 लाख का सोना चांदीवाराणसी -- आदमपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव में आभूषण व्यवसायी के ऑटो में रखे बैग में रखा 21 लाख रुपए मूल्य का सोना और चांदी उचक्कों ने उड़ा दिए। उक्त घटना पड़ाव से मैदागिन जाते वक्त हुई। भुक्तभोगी ने आदमपुर थाने में तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। इस मामले मे पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के चकई पुर गांव निवासी गोपाल कान्त की ज्वेलरी की दुकान है।वह अपनी दुकान से 22 ग्राम सोने की सिल्ली और 410 ग्राम कच्चा सोना, व 640 ग्राम की चांदी की सिल्ली लेकर पड़ाव आए थे। उन्होंने अपने बैग में सोना और चांदी के साथ ही 4200/ नगदी रखे थे।पड़ाव से ऑटो में बैठकर मैदागिन की ओर जा रहे थे। गोपालकान्त ने बताया कि ऑटो में पहले से ही पांच लोग बैठे थे। उनमें से एक व्यक्ति कुछ दूर आगे जाने के बाद उतर कर चला गया। थोड़ी दूर जाने के बाद ऑटो चालक ने बताया कि एक पहिए की बैरिंग खराब हो गई है, इसलिए ऑटो अब आगे नहीं जा सकता। इसके बाद ऑटो में सवार सभी लोग उतर कर चले गए। गोपाल कान्त ने ऑटो से उतरने के बाद अपना बैग चेक किया तो सोना चांदी और रुपए गायब थे।सोना चांदी और रूपया बैग से गायब देखते ही उनके होश उड़ गये।भुक्तभोगी गोपाल कान्त ने आदमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर तहरीर दर्ज कराया। आदमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, और इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भुक्तभोगी के अनुसार लगभग 31 लाख रुपए मूल्य का सोना चांदी चोरी हुआ बताया गया थाना आदमपुर, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें