Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी,पत्नी के रहते साली से शादी करने पर पत्नी ने पति समेत पूरे ससुराल वालों के विरुद्ध किया एफआईआरवाराणसी -- पीड़िता कुसुम सेठ‌ पत्नी पंकज सेठ पुत्री मदन प्रसाद सेठ निवासिनी बड़ी पियरी थाना चौक ने बताया कि उसकी शादी पंकज सेठ निवासी लक्सा से 28 जून 2009 में हिंदू धर्म शास्त्र के रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। शादी के बाद मैं विदा होकर अपने ससुराल पंकज सेठ के घर गई। कुछ दिन तक वहां पर ठीक-ठाक से रही। उसके बाद मेरे ससुराल वाले पति पंकज सेठ,सास लक्ष्मी सेठ, ससुर भरत सेठ, देवर रवि सेठ, देवरानी जूही सेठ, देवर सन्नी सेठ, देवरानी पूजा सेठ का व्यवहार बदल गया। दहेज की मांग करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। इतना ही नहीं मेरे साथ मानवता के बदले दानवता का व्यवहार करने लगे। मुझको पंकज सेठ से एक बच्चा पैदा हुआ था जिसको दवा के अभाव में मार डाला। उसके पश्चात दो बार में गर्भवती हुई थी उसको भी उन्होंने जबरिया दवा खिलाकर मार डाला।मुझे खाने व कपड़े की भी तकलीफ देने लगे और यह कहने लगे जाओ अपने मायके से दहेज के रूप में 5,00,000/ लेकर आओ तभी घर में रहने देंगे नहीं तो घर से निकाल देंगे। हमारे पति पंकज सेठ ने यह धमकी भी दिया कि अगर दहेज का पांच लाख रुपया अपने माता-पिता से मांग कर नहीं लाओगी तो मैं दूसरी शादी कर लूंगा।मेरी छोटी बहन सोनम सेठ को मेरे पति पंकज सेठ ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर 2020 में बिना मुझसे तलाक लिये ही मन्दिर में गुपचुप शादी कर लिया। तबसे मुझे ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। जब मुझे पंकज सेठ के दूसरी शादी की जानकारी हुई तो मैं अपनी सास लक्ष्मी सेठ पत्नी पंकज सेठ से पूछा कि आपने दूसरी शादी क्यों किया तो दोनों लोगों ने मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे। मैं किसी तरीके से अपनी जान बचाकर अपने पिता के घर आई और तब से पिता के घर पर ही रह रही हूं। अब वर्तमान समय में ससुराल वाले मुझको और मेरे माता-पिता को यह धमकी दे रहे हैं कि यदि तुम लोग दूसरी शादी की कोई एफआईआर दर्ज करवाओगी तो तुम लोगों को जान से मार कर फेकवा देंगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर लक्सा पुलिस ने पति पंकज सेठ, सास लक्ष्मी सेठ, ससुर भरत सेठ, देवर रवि सेठ, सन्नी सेठ, देवरानी जूही सेठ, पूजा सेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।

Post a Comment

और नया पुराने