Top News

कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी। आज दिनांक-27.06.2025 को अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी श्री शिवहरी मीना, द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर से दालमंडी गली होते हुए लगंडा हाफिज नई सड़क तक तथा कमिश्नरेट वाराणसी में दिनांक 26.06.2025 से दिनांक 30.06.2025 तक भगवान जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी की रथयात्रा पर लगने वाले मेला के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रथयात्रा मेला क्षेत्र का पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान कमाण्ड सेण्टर का निरीक्षण करते हुए संबंधित निर्देशित किया गया की लाउड हेलर तथा पीए सिस्टम के माध्यम से चेतावनी देते हुए यातायात व्यवस्था की अनुपालन न करने वाले एवं अतिक्रमण करने वाले के विरूध कठोरता से विधिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें। उक्त निरीक्षण के दौश्रान श्री गौरव वंशवाल, पुलिस उपायुक्त, काशी, कमिश्नरेट वाराणसी, श्री सरवणन टी, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी, जोन, कमिश्नरेट वाराणसी, एवं श्री गौरव कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, भेलूपुर, तथा संबंधित थाना प्रभारी भेलूपुर एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे, अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने