Top News

*योगा टीचर और कुशल तैराक को पानी से मजाक पड़ा महंगा**मीरघाट के पास गंगा स्नान के दौरान गंगा जी मे करतब करते समय डूबने से पत्नी और 2 मासूम बच्चो के सामने ही चली गई जान* ----------------------------------- दिल्ली के जनकपुरी के रहने वाले योगा प्रशिक्षक और कुशल तैराक नितिन सिंह(47) पत्नी कंचन सिंह और बच्चों के साथ वाराणसी घूमने आए थेआज मीरघाट पर पत्नी और बच्चों के साथ घूमने पहुंचे और पत्नी और बच्चों को घाट पर बैठाकर स्नान करने गंगा जी मे उतर गएगंगा स्नान के दौरान कुशल तैराक नितिन सिंह तरह तरह के करतब कर रहे थे और बार बार डुबकी मारकर गंगा जी के अंदर जाते और फिर 1-2 मिनट में ऊपर आ जाते, एक बार डुबकी मारने के बाद जब नितिन कुछ देर तक ऊपर नही आये तो उनकी पत्नी ने शंका होने पर चीख पुकार मचाईसूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी ने एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नितिन की तलाश कराई, कुछ ही देर बाद एनडीआरएफ ने उनको तत्काल बाहर निकाल लिया, एनडीआरएफ के लोगो ने उनको सीपीआर देकर अपनी ओर से अथक प्रयास किया लेकिन कोई मूवमेंट ना देख उनको मण्डलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दियानितिन सिंह की पत्नी और बच्चो का रो रोकर बुरा हाल है दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने